फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कोरोना संक्रमित महिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं जेएन मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में 27 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। दीनदयाल अस्पताल में एक गर्भवती महिला ने ऑपरेशन के बाद शिशु को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दीनदयाल अस्पताल के कोविड वार्ड में कोरोना संक्रमित 14 मरीज भर्ती हैं। कोविड संक्रमित एक महिला ने ऑपरेशन के बाद शिशु को जन्म दिया है। इसके अतिरिक्त एक मरीज को ऑक्सीजन लगाना पड़ा। अधिकतर मरीज सामान्य लक्षण के हैं। सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर ने बताया कि सुबह में एक व्यक्ति को ऑक्सीजन पर लेना पड़ा था। अब वह ठीक है और ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है। जेएन मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में कोरोना संक्रमित 13 मरीज भर्ती हैं। दो मरीज को ऑक्सीजन पर लेना पड़ा था। एक महिला मरीज वेंटिलेटर पर थी, जो अब स्वस्थ होकर बाहर आ गई है। चिकित्सकों का कहना है कि सभी मरीजों में सामान्य लक्षण है।
दीनदयाल अस्पताल में प्रसव का इंतजाम
अलीगढ़। कोरोना वायरस से संक्रमित गर्भवती महिलाओं का प्रसव पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में होगा। बृहस्पतिवार को एक महिला ने ऑपरेशन के बाद शिशु को जन्म दिया है। सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर ने बताया कि अब कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं का प्रसव दीनदयाल अस्पताल में होगा। नॉन कोविड महिला को प्रसव के लिए मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के लिए स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन एवं एनेस्थेटिक आदि की टीम गठित कर दी गई है। कुछ दिन पहले दीनदयाल अस्पताल में कोरोना संक्रमित दो महिलाओं ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। ब्यूरो
विज्ञापन

डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी हो रहे संक्रमित
अलीगढ़। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं जेएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर एवं कई स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए हैं। हालांकि अधिकतर स्वास्थ्यकर्मियों में सामान्य लक्षण हैं। कुछ तो होम आइसोलेशन में रहने के बाद काम पर भी लौट आए हैं। दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में चार डॉक्टर, दो फार्मेसिस्ट सहित 10 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी अभी संक्रमित हैं। संक्रमितों में पूर्व सीएमएस डॉ. एसके उपाध्याय एवं वायरोलॉजिस्ट डॉ. सुमित वार्ष्णेय शामिल हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों का कहना है कि अभी तक 30 से अधिक डॉक्टर, रेजीडेंट डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें