सर सैयद नगर मेडिकल रोड स्थित जकारिया मार्केट की पांच मंजिला इमारत आईटी ग्रांड अपार्टमेंट की रहने वाली जेएन मेडिकल कालेज की महिला चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद समूचा अपार्टमेंट बैरीकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया है। उनके परिवार के चार लोगों के सैंपल भर लिये गये हैं। अब अपार्टमेंट में रहने वाले 18 परिवारों के सैंपल लिये जाने की तैयारी है। अपार्टमेंट में आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी शनिवार आज से आरंभ हो जाएगी।
एएमयू की एक डाक्टर शुक्रवार सायं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। वह सर सैयद नगर मेडिकल रोड स्थित जकारिया मार्केट की पांच मंजिला इमारत आईटी ग्रांड अपार्टमेंट में रहती थीं। इसके चलते प्रशासन व नगर निगम की टीमों ने पूरा अपार्टमेंट सील कर दिया है। एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह ने बताया कि अपार्टमेंट में 18 परिवार रहते हैं। सभी का कोरोना परीक्षण कराया जाएगा। इससे पहले सभी को उनके ही घरों में क्वारंटीन कर दिया गया है। अपार्टमेंट के बाहर बैरीकेडिंग लगा दी गई है।
मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि गाइनी विभाग में तैनात डाक्टर के परिवार में चार लोग हैं। सभी का कोरोना परीक्षण करा लिया गया है। अन्य परिवारों का भी कोरोना परीक्षण कराया जाएगा। इन सभी परिवारों को आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी शनिवार आज से आरंभ करा दी जाएगी।