फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन की खराब गुणवत्ता से कोरोना मरीज परेशान, खाने से कर दिया इनकार

Fri, 02 Oct 2020 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय (कोविड-19 अस्पताल/ एल-2) में घटिया भोजन मिलने पर मरीजों का धर्य जवाब दे गया। नाराज कोरोना पीड़ित मरीजों ने नाश्ता एवं भोजन का बहिष्कार कर दिया। इससे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। मामला जिलाधिकारी तक पहुंचने से खलबली मच गई है। अस्पताल के वार्ड 5 के मरीजों ने सुबह नाश्ते का बहिष्कार कर दिया। दोपहर का खाना भी नहीं खाने का एलान किया। मरीजों ने अधिकारियों के पास लिखित शिकायत भेज दी। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


वार्ड 5 में 20 से 25 मरीज हैं। मरीजों की शिकायत है कि उन्हें निमभन गुणवत्ता का भोजन दिया जा रहा है। पिछले कई दिनों से तोरई एवं लौकी की सब्जी दी जा रही है। रोटी व अन्य खाद्य पदार्थों की क्वालिटी भी अच्छी नहीं होती। अच्छा भोजन नहीं मिलने से रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होने की आशंका है। मरीजों की शिकायत के बाद दीनदयाल अस्पताल से लेकर सीएमओ एवं कलक्ट्रेट तक हड़कंप मच गया।

दोपहर में सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी अस्पताल में पहुंच गए। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। मरीजों को आश्वस्त किया कि ठेकेदार की शिकायत जिलाधिकारी से कर दी गई है। ठेकेदार को बदल दिया जाएगा। आज से मरीजों को बेहतर भोजन मिलेगा। सीएमओ के आश्वासन के बाद सुबह से भूखे मरीजों ने अपराह्न में दोपहर का भोजन लिया। सीएमएस डॉ. एबी सिंह ने बताया कि भोजन की क्वालिटी को लेकर मरीजों की शिकायत थी। सीएमओ आए थे। उन्होंने पहले ही सीएमओ को ठेकेदार बदलने के लिए लिखा है।
विज्ञापन


शिकायत के बाद मिली पालक की सब्जी, दाल, चावल और रोटी
अधिकारियों से शिकायत के बाद मरीजों को दोपहर के भोजन में पालक की सब्जी, दाल, चावल, रोटी दी गई। साथ में सलाद भी परोसा गया। मरीजों ने बताया कि रात में तोरई की सब्जी, दाल, रोटी एवं सलाद आया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें