फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित व्यक्ति के संपर्कियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित व्यक्ति के संपर्कियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। इधर कोरोना के छह नए मरीजों को एल2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को ब्रिटेन से आए कोरोना महामारी के नए स्ट्रेन का मरीज मिलने से हड़कंप मच गया था। मेडिकल रोड निवासी यह व्यक्ति दुबई में नौकरी करता है और पिछले दिनों अलीगढ़ लौटा था। प्रशासन ने इसके 68 संपर्कियों और रिश्तेदारों की जांच कराई थी। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि अलीगढ़ में इस बीमारी का खतरा नहीं है।
इधर, कोरोना महामारी को लेकर हुई दैनिक समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एवं कोरोना के नोडल अफसर अनुनय झा ने बताया कि मंगलवार को कोरोना के छह नए मरीज मिले हैं। इन सभी को एल2 अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। इनके संपर्कियों की तलाश की जा रही है। इस मौके पर 26 जनवरी की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के साथ बैठक कर निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि बर्ड फ्लू को लेकर पूरी तरह सतर्कता है और इसके लिए बाहर से ट्रांसपोर्ट होकर आने बाले पक्षियों पर रोक लगा दी गई है तथा पशु पालन विभाग को पूरी सतर्कता करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें