फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी के मध्य तक कोहरे और सर्दी का सितम रहेगा जारी

विज्ञापन
मंगलवार सुबह 10:30 बजे रामघाट रोड पर छाया रहा कोहरा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है। मंगलवार को सुबह पहले खिली धूप, बाद में कोहरा छाया। इसके बाद फिर से धूप निकली, लेकिन दिन भर धूप निकलने के बाद भी शीत लहर का अहसास बना रहा। सर्दी से जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। लोगों की दैनिक सामान्य गतिविधियां भी देरी के साथ संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला के साथ बातचीत करते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के वरिष्ठ प्रो. अतीक अहमद ने बताया कि पूरी जनवरी कड़ाके की सर्दी रहेगी। 15 जनवरी से पहले बारिश की संभावना है। प्रो. अतीक अहमद ने कहा कि आने वाले दिनों में कोहरे का असर रहेगा। फरवरी के मध्य तक सर्दी इसी तरह अपने तेवर दिखाएगी। दूसरी ओर सुबह देर तक कोहरा रहने और देर से धूप निकलने के चलते लोगों का दिन भी देर से शुरू हो पा रहा है। बाजारों में भी दोपहर 12 बजे के बाद ही गहमागहमी देखने को मिलती है। इसी तरह शाम को 5 बजे के बाद गतिविधियां सुस्त हो जाती हैं।
मौसम के बदलाव चक्र के अध्ययन का लाभ आने वाले समय में छात्रों को मिलेगा
इस बार मौसम के चरम उतार और चढ़ाव पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का भूगोल विभाग बारीकी से नजर रखे हुए हैं। भूगोल विभाग के प्रोफेसर अतीक अहमद के मुताबिक इस बार सर्दियों में वातावरण में आद्रता की मात्रा पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले अधिक हैं। साथ ही मौसम का बदलाव चक्र भी आगे खिसका हुआ है। इस अध्ययन के दूरगामी परिणाम होंगे और आने वाले समय में छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें