फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : रथयात्रा की जगह पालकी में घूमे भगवान जगन्नाथ

विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा को मंदिर परिसर में भ्रमण कराते। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण काल के चलते हरे कृष्ण भक्ति केंद्र की ओर से प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा मंगलवार को नहीं निकाली गई। ऐसे में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा को पालकी में बैठाकर मंदिर परिसर में ही भ्रमण कराया गया। केंद्र के पारिवारिक सदस्यों ने मंदिर परिसर में ही आयोजन किया। बारी बारी से दो-दो के समूह में पालकी का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उचित दूरी का ख्याल रखा गया। छप्पन भोग, फूल बंगला के साथ हर्षोल्लास से हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

विगत सात वर्षों से हरे कृष्ण भक्ति केंद्र की ओर से धूमधाम से शहर में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा निकाली जाती थी। इस शोभायात्रा में शहर ही नहीं देश और विदेश के श्रद्धालु भी प्रतिभाग करते थे। मृदंग की थाप और मंजीरे की झनकार के बीच श्रद्धालु महामंत्र का जाप करते हुए चलते थे। इतना ही नहीं भक्ति की धुन पर श्रद्धालु नृत्य भी करते थे। लेकिन कोरोना संक्रमण काल के चलते मंगलवार को रथयात्रा नहीं निकली। स्वर्ण जयंती नगर स्थित हरे कृष्ण भक्ति केंद्र पर श्रद्धालु पालकी में बैठाकर भगवान जगन्नाथ को लेकर आए। आरती, पूजा करने के बाद श्रद्धालुओं ने छप्पन भोग लगाया। इस दौरान आठ से दस लोग ही थे, जिन्होंने बारी बारी से भगवान को घुमाया। उचित दूरी का ख्याल रखते हुए पारंपरिक मान्यताओं का निर्वहन किया गया। इस मौके पर नित्यानंद दास, कृष्ण सखी दासी, प्रीतम दास, नारायण दास, मदन मोहन दास, परमेश्वरी दासी आदि मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर घूमा भगवान जगन्नाथ का रथ
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के दिन मंगलवार को जब रथ यात्रा स्थगित रही तो कई श्रद्धालु मायूस भी दिखे। लेकिन लोगों ने सोशल मीडिया पर भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के फोटो और संदेशों को प्रसारित किया। शहर में तो कई संगठनों ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाओं सहित संदेश प्रसारित करवाया। दिनभर यह संदेश कई लोग एक दूसरे को भेजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें