फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: अलीगढ़ में 48 दिन बाद फिर कोरोना की दस्तक, 76 साल की महिला मिली संक्रमित

Sun, 20 Jul 2025 07:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महिला को हॉर्ट में परेशानी होने पर परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सक ने एंटीजन जांच कराई तो कोविड-19 पॉजिटिव आई। अस्पताल ने महिला का आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर लाल पैथोलॉजी में आरटीपीसीआर जांच कराई। 19 जुलाई को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
कोरोना के मामले - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में 48 दिन बाद फिर से कोरोना ने दस्तक दिया है। आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती 76 वर्षीय महिला संक्रमित हुई है। महिला को दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय (डीडीयू) में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक महिला में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है। हॉर्ट की मरीज होने के कारण आईसीयू में रखा गया है।

विज्ञापन


विकास खंड लोधा के अमरपुर कोंडला निवासी महिला को हॉर्ट में परेशानी होने पर परिजनों ने 16 जुलाई को आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सक ने एंटीजन जांच कराई तो कोविड-19 पॉजिटिव आई। अस्पताल ने महिला का आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर लाल पैथोलॉजी में आरटीपीसीआर जांच कराई। 19 जुलाई को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रामक रोग प्रभारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला को कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं है। रिपोर्ट के आधार पर भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है।

कोरोना पॉजिटिव महिला को अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। महिला हॉर्ट की मरीज है। इस कारण उसके लिए वार्ड को रिजर्व कर दिया है। - डॉ. एमके माथुर, सीएमएस, डीडीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें