फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की चपेट में युवा, 66 संक्रमित, 42 लोगों की उम्र 18 से 40 के बीच

विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
इम्यूनिटी पॉवर का हवाला देकर लापरवाही से शहर में फर्राटा भरने वाले युवा सावधान हो जाएं। बुधवार को संक्रमित 66 लोगों में 42 की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है। पीएससी के 8 और एसपी सिटी कार्यालय के दो लोग संक्रमित हैं। संक्रमितों में महिलाओं की संख्या 21 है। जनपद में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2243 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में बुधवार को 66 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा देर रात कोरोना बुलेटिन जारी की गई। संक्रमितों में पीएसी 38 के 8 जवान और एसपी सिटी कार्यालय के दो लोग हैं। सुदामापुरी के 4, साथा के 3, नगला कलार, जिंदल वाली गली छिपैटी, आरके पुरम, शाहजमाल और ब्राह्मणपुरी के दो-दो लोग शामिल हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने लोगों से घर पर रहने की अपील की है। यदि आपका कोई जानकार कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया है तो तत्काल उसकी सूचना जिला प्रशासन या कंट्रोल रूम को दे ताकि कोरोना की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा सके।
सीएमओ ऑफिस में पहुंचे सीडीओ
मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पहुंचे और आईडीएसपी रूम में काफी देर तक रहे। इसी रूम में कोरोना से संबंधित आंकड़े पोर्टल पर अपलोड होते हैं।
विज्ञापन

जनपद में अब तक 334 होम आइसोलेट, 93 स्वस्थ
जनपद में अब तक 334 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है, जिसमें से 93 लोग स्वस्थ हो गए हैं। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि होम आइसोलेट की सुविधा मिलने से एल-1 हॉस्पिटलों पर लोड कुछ कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें