फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू : घरों में रहे लोग, बाहर पुलिस मुस्तैद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए शुक्रवार रात आठ बजे से लगे कोरोना कर्फ्यू का पालन शनिवार को पुलिस व प्रशासन ने कड़े प्रतिबंधों के साथ कराया। चौराहा दर चौराहा पुलिस की तैनाती रही। किसी भी व्यक्ति को बेवजह जाने-आने नहीं दिया। वहीं, ज्यादातर लोग भी अपने घरों में रहे।
विज्ञापन

मास्क को लेकर करीब 200 लोगों के चालान काटे गए। बैंक और शराब की दुकानें, ईएमयू ट्रेनें भी बंद रहीं। रोडवेज बसें सिर्फ विशेष परिस्थितियों में चलीं। हालांकि मोहल्लों में दूध, फल, सब्जी की दुकानें पूरे दिन खुलीं रहीं। पुलिस की गश्ती के दौरान दुकानदार शटर गिराते और पुलिस के जाने के बाद फिर से दुकानों को खोल लेते। यह सिलसिला दिनभर रहा। कोरोना कर्फ्यू मंगलवार की सुबह सात बजे तक लागू रहेगा।
पुलिस ने दिखाई सख्ती
पुलिस की सख्ती का आलम यह रहा कि सभी चौराहों और तिराहों पर पुलिस की तैनाती रही। यहां से गुजर रहे प्रत्येक व्यक्ति को रोका-टोका गया। बिना किसी खास वजह के इन लोगों को आवागमन की अनुमति नहीं दी गई। कुछ जगह जबरन डांट फटकार लगाते हुए भी लोगों को घरों की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें