फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : गांव में घर-घर सर्वे करेंगी आशा-एएनएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के देखते हुए देहात क्षेत्र में फिर से एएनएम और आशा घर-घर सर्वे करेंगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सीएमओ सभी सीएचसी-पीएचसी पर पर्याप्त मात्रा में थर्मामीटर व पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराएं। इसके अलावा डीडीओ व डीपीआरओ को निगरानी की जिम्मेदारी दी है। सर्वे के दौरान घर-घर में सर्दी, खांसी, बुखार, जुकाम से ग्रस्त मरीजों की तलाश की जाएगी। निगरानी समिति द्वारा चिन्ह्ति व्यक्ति का तत्काल सैंपल कराकर जांच को भेजना होगा।
विज्ञापन

सोमवार को समीक्षा बैठक में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए निगरानी समितियों की जिम्मेदारियों को तय किया है। निगरानी समितियां अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करते हुए संक्रमित/संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्ह्ति करें और स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराएं। इसके बाद उनका तत्काल सैंपल कराया जाएगा। कोरोना की चेन को तोड़ने में फिलहाल इसी प्रकार से कामयाबी मिल सकेगी। यह व्यवस्था कोरोना के खात्मे तक प्रभावी रहेगी।
डीएम ने निर्देश दिए कि जिला विकास अधिकारी एवं जिला पंचायती राज अधिकारी प्रत्येक विकास खंड में निगरानी समितियों को प्रत्येक दशा में सक्रिय करें। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि पर्याप्त मात्रा में थर्मामीटर, पल्स आक्सीमीटर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध कराएं। समस्त चिकित्सा अधीक्षक अपने क्षेत्रों में आशा एवं एएनएम कार्यकत्रियों के द्वारा समस्त ग्रामों में कोविड-19 के समरूप लक्षण वाले व्यक्तियों की सघनता से जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें