फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: एएमयू में इंजीनियरिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाओं की तिथि घोषित

Mon, 05 Apr 2021 11:35 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2021-2022 के इंजीनियरिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है। स्नातक और विधि पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाएं जून और जुलाई महीनों में आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक मुजीबुल्ला जुबेरी द्वारा जारी सूचना के अनुसार विश्वविद्यालय में बीटेक और बीआर्क की सात ब्रांच में उपलब्ध 465 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा 27 जून 2021 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा अलीगढ़ के अलावा अन्य छह शहरों में भी आयोजित होगी।

इसके अलावा बीएससी ऑनर्स, बीकॉम ऑनर्स, और बीए ऑनर्स के लिए प्रवेश परीक्षा 20 जून को आयोजित की जाएगी। बीएएलएलबी के पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षा 27 जून को होगी। एमबीए और एमबीए इन इस्लामिक बैंकिंग एंड फाइनेंस के लिए प्रवेश परीक्षा चार जुलाई को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही कक्षा 12 में प्लस टू और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए प्रवेश परीक्षा 11 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस तरह आगामी शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम विश्वविद्यालय द्वारा आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है। 

लेकिन विश्वविद्यालय से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि इन प्रवेश परीक्षाओं का भविष्य महामारी को लेकर उस समय की परिस्थितियों पर भी निर्भर करेगा। इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन महामारी को लेकर लगातार बदल रही स्थिति और इस संबंध में सरकार द्वारा अपनाए जा रहे रुख पर भी नजर रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें