यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पूरे सिस्टम के साथ कराई जा रही है। हर साल की तरह इस साल भी नकल के ठेके देहात के परीक्षा केंद्रों पर काफी पहले उठ चुके हैं और उसी हिसाब से यहां नकल भी जोर-शोर से कराई जा रही है। सचल दलों के पहुंचने से पहले ही परीक्षा केंद्रों पर उनके आने की जानकारी होे जाती है और कुछ देर के लिए सबकुछ सामान्य हो जाता है। उसके बाद फिर परीक्षा केंद्रों पर नकल होने लगती है।
मंगलवार को हाईस्कूल की पहली पारी में जमकर नकल हुई और प्रशासन कुछ नहीं कर पाया। जेडी (माध्यमिक शिक्षा) अजय द्विेदी ने टप्पल के दो परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा। वहां उन्होेंने दोेनोें कॉलेजोें में चार कक्ष निरीक्षकों की भूमिका संदिग्ध पाई। इन्हें कार्यमुक्त करने के आदेश दे दिए। उन्होेंने यह भी कहा कि यदि इनकी ड्यूटी फिर पाई गई तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।