फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बहन को बाहर निकालने पर कैदी ने दरोगा को जमकर पिटा, हंगामा

Thu, 19 Sep 2019 05:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
जेल में मारपीट के बाद बाहर हंगामा करती महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

जिला कारागार में मानसिक कमजोर सजायाफ्ता कैदी से मिलने आई उसकी मां और बहन को मिलाई का समय पूरा होने के बाद बाहर करना एक एचसीपी (दरोगा) को भारी पड़ गया। कैदी ने दरोगा को जमकर पिटा। बंदी रक्षकों ने आकर कैदी से दरोगा की जान बचाई। इसके बाद बाहर की गई कैदी की मां और बहन ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। जेल अधीक्षक अलोक सिंह ने समझाकर मामला शांत किया और महिलाओं को मामले की जांच का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


सिविल लाइंस के जमालपुर इलाके का युवक मुकीत पुत्र नन्नू पत्नी की दहेज के लिए हत्या के आरोप में दस साल की सजा काट रहा है। बुधवार को उसकी मां शाबरा और बहन तरम मिलाई करने जेल में आई थीं। मिलाई का समय पूरा होने के बाद दरोगा संतोष कुशवाहा उन्हें बाहर जाने को कहने लगा। इसी बात से गुस्साए मुकीत ने संतोष को पकड़ लिया और उसके पीटना शुरू कर दिया। यह देख बंदी रक्षक दौड़कर आए और मुकीत को दरोगा से अलग किया। साथ ही उसकी मां और बहन को जेल परिसर से बाहर कर दिया।

इस बात से गुस्साई मां और बहन ने भी जेल के गेट पर हंगामा करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर जेल अधीक्षक आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को समझाकर शांत किया। इसके बाद संतोष सिंह को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। जेल अधीक्षक आलोक सिंह के मुताबिक कैदी मुकीत मानसिक रूप से कमजोर है। 30 अप्रैल 2017 को जेल से उसे इलाज के लिए वाराणसी भी भेजा गया था। वहां से 15 नवंबर को लौटकर आया। इसके बाद 30 जुलाई 2018 को उसे कोर्ट ने दहेज हत्या का दोषी पाते हुए 10 साल कैद की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें