फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलटे जा रहे हैं धर्मांतरण के मामलों के पुराने पन्ने

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मांतरण के मामले में अलीगढ़ का कनेक्शन जुड़ने के बाद भाजपा, अखिल भारत हिंदू महासभा एवं हिंदू जागरण मंच के नेता एवं कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। धर्मांतरण से संबंधित मामलों के पुराने पन्ने पलटे जा रहे हैं। उच्चस्तरीय जांच की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन

धर्मांतरण एवं लव जेहाद के नाम पर जनपद में खूब हंगामा होता रहा है। उमर गौतम की गिरफ्तारी एवं एएमयू के माली से संबंध का खुलासा होने के बाद जनपद की राजनीति गरमाने लगी है। मैरिस रोड में एक अपार्टमेंट में भाई-बहन के धर्मांतरण का नया मामला सामने आया है। अब दोनों किसी दूसरे ठिकाने पर पहुंच गए हैं। भाजपा नेताओं ने खोजबीन शुरू कर दी है। साथ ही भाजपा, हिंदू महासभा एवं हिंदू जागरण मंच के नेता एवं कार्यकर्ता पुराने पन्ने पलटने लगे हैं। हिंदू महासभा के प्रवक्ता अशोक पांडेय ने बताया कि अलीगढ़ में धर्मांतरण के कई मामले सामने आ चुके हैं। कहा कि पहली बार धर्मांतरण मामले को लेकर गंभीरता से कार्रवाई हो रही है। यह मोहब्बत का नहीं, जेहाद का विषय है। कई लड़कियां वापस हिंदू धर्म में आना चाहती हैं लेकिन उनको आतंकित करके रखा जाता है। पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने कहा कि सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण करा रहे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार राष्ट्रीय स्तर पर सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
कुछ महीने पहले युवक ने अपनाया था हिंदू धर्म
देहलीगेट क्षेत्र के एक युवक ने कुछ महीने पहले हिंदू धर्म अपनाया था। दरअसल युवक ने हिंदू लड़की से शादी की थी। उसके दो बच्चे भी थे। सासनीगेट स्थित आर्य समाज मंदिर में युवक का परिवार सहित शुद्धिकरण कर हिंदू धर्म में वापसी हुई थी। युवक का कहना था कि उसके पूर्वजों ने दूसरे धर्म को अपनाया था, जिसे त्यागकर वह अपने पुराने घर में वापस आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें