फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला का शव दफनाने पर विवाद

Thu, 26 Feb 2026 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
शव दफनाने पर हुए विवाद के बाद मौके पर पहुंचे अफसर। संवाद - फोटो : samavd
विज्ञापन
कस्बा के पुराना थाना मोहल्ला निवासी 86 वर्षीय अजीजन पत्नी जंगली खान चौकीदार की मंगलवार की रात करीब 1.15 बजे बीमारी के कारण मौत हो गई। सुबह जब परिजन और रिश्तेदार उन्हें कब्रिस्तान दफनाने पहुंचे तो वहां पर आसिफ अली ने उस जमीन को निजी बताकर कब्र खोदने से मना कर दिया। काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिस और राजस्व टीम की देखरेख में महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


महिला के परिजनों को जब कब्र खोदने से रोका गया तो वे काेतवाली पहुंच गए। वहां से पुलिस ने उनको एसडीएम के पास भेज दिया। एसडीएम ने महिला के परिजनों को दोबारा सहपऊ कोतवाली भेज दिया। कोतवाली से फिर उनको अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत के पास भेज दिया गया।

महिला के परिजन जब फावड़ा आदि लेकर दोबारा कब्र खोदने गए तो वहां दोनों ओर से मारपीट की नौबत आ गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मोहल्ले में तनाव बढ़ता देख मौके पर एसडीएम मनीष चौधरी, सीओ अमित पाठक, अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार और काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


अधिकारियों के पहुंचने के बाद भी महिला व आसिफ अली के परिजनों के बीच नोकझोंक होती रही। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर वहां मौजूद भीड़ को हटा दिया। इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर ईओ ने कब्र खोदने का स्थान बताया, लेकिन आसिफ ने एक बार फिर मना कर दिया। पुलिस को सख्त होते देख वह शांत हो गया।

पुलिस एवं राजस्व टीम की देखरेख में महिला के शव को दफनाया गया। गौरतलब है कि जब कभी भी पुराना थाना मोहल्ला में रहने वाले किसी मुस्लिम समाज के परिवार में किसी की मौत होती है तो शव दफनाने पर विवाद की स्थिति सामने आती है। जनवरी माह में आसिफ अली ने अपने पिता की याद में रसिया दंगल का आयोजन कराया, तब भी विवाद की स्थिति बनी थी।

तब पुलिस-प्रशासन ने इसका आयोजन दूसरे स्थान पर कराया था। एसडीएम मनीष चौधरी का कहना है कि कब्रिस्तान किसी की निजी जमीन नहीं हाेती। अभिलेखों वह जमीन नॉन जेड ए की है और वह नगर पंचायत की होती है। कस्बा में कोई तनाव की स्थिति नहीं है। महिला के शव को शांतिपूर्वक दफन करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें