उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में दिवाली की रात को बड़ा विवाद हो गया। एक युवती से छेड़छाड़ के बाद दो गुट भिड़ गए। इलाके में पथराव और फायरिंग हुई।
घटना गांधीनगर थाना इलाके में हुई। शहर के बीचों-बीच आगरा रोड पर शीशिया पाड़ा में मानिक चौक पुलिया पर इस विवाद की शुरुआत हुई। दिवाली की रात एक युवती किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान वहां खड़े दर्जनभर युवकों में से किसी ने उसपर अश्लील कमेंट कर दिया।
मौके पर पुलिस और भीड़
- फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद युवती ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। युवती के परिजन मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता चला गया।
कुछ ही देर में पथराव शुरू हो गया। इसके बाद फायरिंग भी हुई। विवाद में कई लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की।
लोगों को समझाती हुई पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
काफी जद्दोजहद के बाद दोनों पक्ष के लोग शांत हुए। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर एसएसपी समेत पूरा अमला मौजूद है।
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एएसपी अजय सहानी के मुताबिक, एक लड़की पर कमेंट को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस ने मामले को शांत करा दिया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।