आभास झा दिल्ली से बिहार तक अपने माता-पिता और एक सहपाठी के साथ सफर कर रहे थे। छात्र का आरोप है कि खुर्जा जंक्शन पर कुछ यात्री ट्रेन में सवार हुए और सीट पर बैग रखने को लेकर उनसे विवाद हो गया।
लिच्छवी एक्सप्रेस से बिहार जा रहे एक छात्र के साथ सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में मारपीट कर दी गई। इससे छात्र घायल हो गया। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बिहार के सीतामढ़ी के वार्ड संख्या 24 निवासी आभास झा 17 अक्तूबर दिन रात आनंद विहार स्टेशन दिल्ली से बिहार तक अपने माता-पिता और एक सहपाठी के साथ सफर कर रहे थे। छात्र का आरोप है कि खुर्जा जंक्शन पर कुछ यात्री ट्रेन में सवार हुए और सीट पर बैग रखने को लेकर उनसे विवाद हो गया।
इसके बाद आरोपियों ने छात्र के साथ मारपीट कर दी। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि पीड़ित छात्र का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। इस मामले में छात्र की ओर से तहरीर मिली है इसकी जांच की जा रही है।