उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सासनी गेट के दो मोहल्लों के लोग आमने-सामने आए। सोमवार दोपहर 2 बजे होली खेलते समय विवाद हो गया। दोनों ओर से एक गली में जमकर पथराव हुआ। घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। जांच में सामने आया है कि रविवार को सराय राजा राम व सराय भट्ट के दो युवकों में मोबाइल छीनने को लेकर विवाद हुआ था।
होली खेलते समय दोनों तरफ के युवकों में उसी विवाद में नशे में तनातनी होने पर ईंट पत्थर चल गए। इस पथराव में मूल विवाद वाले किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। बीच-बचाव में एक युवक का सिर फट गया। उसकी ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ तहरीर दी गई। जिस पर पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।