फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
देवेंद्र सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : GANGIRI
विज्ञापन
थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के एक गांव के युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। युवक सांकरा गंगा घाट पर रविवार को अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था।
विज्ञापन

गांव बीशनपुर निवासी देवेंद्र (26) पुत्र सुरेंद्र सिंह रविवार सुबह अपने दोस्तों के साथ सांकरा गंगा घाट पर स्नान करने गया था। इसी दौरान वह नदी में डूब गया। देवेंद्र के दोस्तों व पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर निकाला। उसके दोस्तों के अनुसार उस समय देवेंद्र की सांस चल रही थी। पुलिस ने देवेंद्र को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देवेंद्र अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। देवेंद्र की मौत से त्योहार पर गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें