प्रभारी बीडीओ से बात करते ठेकेदार। संवाद
- फोटो : samvad
ब्लॉक के ठेकेदारों ने प्रभारी खंड विकास अधिकारी सुभेंदु गोपाल पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को विकास खंड कार्यालय में धरना दिया। बीडीओ से वार्ता के बाद धरने को स्थगित कर दिया गया।
ब्लॉक के ठेकेदार सुनील यादव ने बताया कि कई ठेकेदार क्षेत्र में विकास कार्यों को अंजाम दे रहे हैं । 17 सितंबर को अपने दौरे के समय प्रभारी बीडीओ ने एक ठेकेदार के साथ अभद्र व्यवहार किया था। इसके विरोध में सभी ठेकेदार लामबंद हो गए। ठेकेदारों की मांग थी कि बीडीओ अपने व्यवहार पर खेद व्यक्त करें और भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न होने का आश्वासन दें।
शनिवार को सभी ठेकेदार विकास खंड कार्यालय में एकत्रित हो गए। पूरे दिन चलने धरने के बाद शाम को बीडीओ मौके पर पहुंचे और ठेकेदारों से बातचीत की। बीडीओ ने बताया कि ठेकेदारों की जो भी मांगें थीं, उनको बिंदुवार सुना गया और उन पर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है। धरने पर बैठने वालों में सुनील यादव, पप्पू यादव, संग्राम सिंह, मनोज पुंढीर, विजय सिंह, विनय यादव, साहित्य शर्मा, आयुष कुमार, नितिन कुमार, श्रीबाबू सिंह आदि शामिल थे।