फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फाल्ट सही करते समय संविदा विद्युत कर्मी झुलसा

Mon, 03 Jun 2024 03:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की देर रात गिरधरपुर में बिजली की लाइन में आई खराबी सही करते समय संविदा विद्युत कर्मी करंट से झुलस गया। उसे अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शट डाउन लेने के बावजूद आपूर्ति शुरू करने का आरोप लगाते हुए संविदा कर्मी के पिता ने एसएसओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




उधर मौके पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों के न पहुंचने से नाराज परिजन व ग्रामीणों ने बिजली घर पर हंगामा किया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया।



गांव खेड़िया हैवत खां निवासी राजू सिंह के अनुसार उनका बेटा अर्जुन गिरधरपुर बिजली घर पर संविदा कर्मी है। बताया कि बिजली घर के एसएसओ बलवीर सिंह ने रविवार की रात करीब पौने दस बजे गिरधरपुर फीडर पर लाइन में फाल्ट आने की बात बताते हुए फोन पर ही उनके बेटे को फाल्ट सही करने के लिए कहा। अर्जुन शट डाउन लेकर फाल्ट सही करने पहुंच गया। खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था तभी एसएसओ ने लाइन चालू कर दिया। इससे अर्जुन करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलसने के साथ खंभे से गिर गया।
विज्ञापन




जानकारी देने पर भी कोई विभागीय कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। एसएसओ बलवीर सिंह शट डाउन से जुड़े दस्तावेज, रजिस्टर आदि लेकर बिजली घर से भाग गया। संविदा कर्मी को पहले परिजन जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया है। एसएसआई केपी सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें