धरना प्रदर्शन करते विद्युत संविदा कर्मचारी।
- फोटो : CITY OFFICE
सासनीगेट बिजली घर पर संविदा कर्मियों (लाइनमैन) ने धरना-प्रदर्शन किया। संविदा कर्मियों ने स्थानीय पार्षद के रिश्तेदार पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। समझौते के बाद संविदा कर्मी काम पर लौट आए है। लाइनमैन विजयपाल बिजली से संबंधित शिकायत को दूर करने पला रोड पर माया चौक स्थित सराय मान सिंह में गए थे।
आरोप है कि स्थानीय पार्षद नीलम कश्यप के निकट के रिश्तेदार मुन्नालाल कश्यप ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के संविदा कर्मी (लाइनमैन) सासनी गेट स्थित बिजली घर पर जुट गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित कर्मी मुन्नालाल कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों के हस्तक्षेप एवं बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। कर्मचारी नेता सतीश शर्मा ने बताया कि मुन्नालाल कश्यप द्वारा खेद प्रकट करने के बाद मामला शांत हो गया है। अधिशासी अभियंता पी राम ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद संविदा कर्मियों का धरना समाप्त हो गया है।