फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Nagar Nigam: मथुरा रोड पर बन गया कूड़े का पहाड़...निरस्त होगा एटूजेड प्लांट का अनुबंध

Tue, 29 Jul 2025 12:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

में प्रतिदिन साढ़े 500 मीट्रिक टन कूड़ा उठता है। मथुरा रोड पर कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट (एटूजेड) है। जिसमें कूड़े का निस्तारण किया जाता है। प्लांट की क्षमता 220 मीट्रिक टन प्रति दिन कूड़ा निस्तारण की है। प्लांट मैनेजर जीतेंद्र कुमार का दावा है कि हर दिन करीब 180 से 200 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण किया जाता है।
विज्ञापन
मथुरा रोड एटूजेड प्लांट में लगा कूड़े का अंबार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटूजेड प्लांट की जर्जर और खराब मशीनों की हकीकत ने अलीगढ़ नगर निगम की आंखों पर पड़े पर्दे को खोल दिया। नगर आयुक्त ने प्लांट के निरीक्षण में सारी हकीकत जानी और तत्काल कंपनी के अनुबंध को निरस्त करने का फैसला लिया। अत्याधुनिक प्लांट की स्थापना के लिए नई रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (एएफपी) की प्रक्रिया शुरू कर दी। नगर निगम का कहना है कि अब 1000 मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारण करने वाली कम्पनी को टेंडर दिया जाएगा।

विज्ञापन


शहर में प्रतिदिन साढ़े 500 मीट्रिक टन कूड़ा उठता है। मथुरा रोड पर कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट (एटूजेड) है। जिसमें कूड़े का निस्तारण किया जाता है। प्लांट की क्षमता 220 मीट्रिक टन प्रति दिन कूड़ा निस्तारण की है। प्लांट मैनेजर जीतेंद्र कुमार का दावा है कि हर दिन करीब 180 से 200 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण किया जाता है। इस समय कूड़ा से खाद बनाया जा रहा है। सीवरेज व सेप्टिक वेस्ट का कोई प्रयोग नहीं हो रहा है। अलीगढ़ ड्रेन के जरिए इसे बहा दिया जाता है। इस कारण प्लांट परिसर में करीब पांच लाख मीट्रिक टन कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने 28 जुलाई को प्लांट का औचक निरीक्षण किया। प्लांट क्षमता के मुकाबले मात्र 90-100 टन कचरे की प्रोसेसिंग कर रहा था। प्लांट की कम क्षमता और खराब मशीनों का खुलासा होने के बाद नगर आयुक्त ने कंपनी के साथ अनुबंध समाप्त करने का आदेश दिया।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शहर के लाखों नागरिकों के स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। कंपनी द्वारा मानकों का पालन न करना अस्वीकार्य है। नगर निगम अब आधुनिक तकनीक और पारदर्शी प्रक्रिया के साथ नया समाधान लाएगा।-प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त

विज्ञापन

महानगर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण निर्णय है। 1000 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता का नया कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट शहर की स्वच्छता में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। यह पहल शहर को कचरे की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।-प्रशांत सिंघल, महापौर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें