फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Road Accident: कंटेनर ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

Tue, 03 Jun 2025 11:04 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

थाना गभाना के अलीगढ़-दिल्ली हाईवे पर 1 जून को बकरों से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा  गया था। एक अन्य कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी थी। अब 2 जून को फिर एक हादसे में दो लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के गभाना स्थित हाईवे पर भुकरावली के पास 2 जून की देर रात कंटेनर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। जिससे उनके परिवार में मातम छा गया। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 जून की देर रात कासगंज के सोरों क्षेत्र के गांव रामपुर पटवा के निवासी 28 वर्षीय जयपाल अपने बीमार ससुर को देखने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज आ रहा था। उसके साथ बाइक पर उसका रिश्ते का भाई 45 वर्षीय जुगेंद्र था। बताया जा रहा है कि बाइक सवार कासगंज से अलीगढ़ के मेडिकल के लिए रास्ता भूल कर गभाना हाईवे पहुंच गए। वहां से मेडिकल की ओर आ रहे थे। पीछे से एक कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई।

40 घंटे बाद हाईवे पर दूसरा बड़ा हादसा
थाना गभाना के अलीगढ़-दिल्ली हाईवे पर 1 जून तड़के 3.30 बजे बकरों से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा  गया था। एक अन्य कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी थी। दोनों हादसों में पिता-पुत्र समेत एटा के चार लोगों की मौत हो गई। छह लोग घायल हुए थे। 40 घंटे बाद कंटेनर ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें