फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! टच करते ही वाईफाई एटीएम कार्ड कर देता है भुगतान

विज्ञापन
वाईफाई वाला एटीएम कार्ड व ई-पॉस मशीन।
विज्ञापन
अगर आपके एटीएम कार्ड में वाईफाई का निशान है तो आप सतर्क रहें। इसकी वजह यह है कि नई सुविधा वाले कॉन्टेक्टलेस कार्ड ई-पॉस मशीन से मात्र टच करने से ही दो हजार तक का भुगतान कर देते हैं। कहीं आते-जाते अगर कोई ई-पास मशीन लेकर आपके पास खड़ा है तो तत्काल सतर्क हो जाएं।
विज्ञापन

वाईफाई के निशान के चलते इन्हें वाईफाई वाले कार्ड भी कहते हैं। यह कार्ड नियर फील्ड कम्यूनिकेशन (एनएफसी) चिप के साथ आ रहे हैं। जिसके तहत शॉर्ट रेंज डाटा ट्रांसफर के कारण बिना स्वैप किए और पिन डाले भुगतान हो जाता है। ऐसे में कार्ड टच करने से पहले भुगतान की राशि जरूर देख लें। यह कार्ड वायरलेस टेक्नोलॉजी पर कार्य करता है। ई-पॉस मशीन पर सिर्फ कार्ड को टच करना है और भुगतान हो जाएगा। अगर कार्ड पर्स में रखा हुआ है तो भी ई-पास मशीन नजदीक लाने पर भुगतान हो जाएगा।
ऐसे बरतें सावधानियां
- आवेदन करते समय जान लें कि कौन सा कार्ड लेना है।
- खरीददारी के दौरान बिल लेना न भूलें ।
- जांच लें कि कैशियर ने कितनी राशि भरी है।
- ज्यादा कार्ड हों तो तय करें किससे करना है भुगतान।
कॉन्टेक्टलेस कार्ड एक अच्छी सुविधा है। जो भी बैंक इन कार्डों को जारी कर रहे हैं, उनको ग्राहक को कार्ड जारी करने से पहले इसके नुकसान और फायदे के बारे में बताकर सावधानियों के प्रति जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविंद्र प्रसाद, लीड बैंक मैनेजर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें