फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। राजकीय निर्माण निगम ने 31 माह में 22.37 करोड़ रुपये की लागत से काम को पूरा किया है। अब प्रशासन को सुपुर्द करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, उड़ान पर कोरोना का साया है। बताया जा रहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ हालात सामान्य होने पर खुद आएंगे और यहां से पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर हरिओम शर्मा ने बताया कि धनीपुर मिनी एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में उनकी ओर से 22.37 करोड़ रुपये की लागत से काम पूरा हो गया है। दिसंबर 2018 में काम शुरू हुआ था। निर्माण कार्य में रन-वे, टैक्सी-वे (रन-वे और अप रन को जोड़ने वाला मार्ग), अप रन (जहाज पार्किंग), बाउंड्रीवाल, टर्मिनल बिल्डिंग, फायर स्टेशन बिल्डिंग, सब स्टेशन की बिल्डिंग, पंप रूम, वीसीवी रूम, मीटर रूम, कैंपस रोड, कार पार्किंग का काम पूरा हो गया है।
अब एयरपोर्ट अथॉरिटी का काम रह गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी को एटीसी टावर संचालित करना, इलेक्ट्रिक काम जैसे डोर मेटल डिटेक्टर, लाइट फिटिंग करना है। फायर स्टेशन, विद्युत सब स्टेशन को स्थापित करना है। पंप रूम और मीटर रूम संचालित करना है।
विज्ञापन

फजीहत के बाद पूरा हुआ निर्माण
धनीपुर मिनी एयरपोर्ट के लिए 16.44 करोड़ रुपये का बिलो टेंडर हुआ था। उस समय तैयार किए गए प्रोजेक्ट में कुछ कार्यों को शामिल नहीं किया गया था। बाद में उन कार्यों को शामिल किया गया। इधर, राजकीय निर्माण निगम ने लो लैंड होने के चलते हवाई पट्टी के नीचे डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से लाल बालू भरवा दी थी।
साथ ही चार किलोमीटर की बाउंड्रीवाल में से दो किलोमीटर की जिस बाउंड्रीवाल का मरम्मत कराई गई, वह ढह गई थी। इन दोनों मामलों में तत्कालीन प्रोजेक्ट मैनेजर पर गाज गिरी थी। इसके बाद राजकीय निर्माण निगम ने चार करोड़ रुपये की मांग की।
यह मांग 2021 के जनवरी में पूरी हुई। राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर हरिओम शर्मा के मुताबिक पैसे जारी होने के बाद टर्मिनल में फॉल सीलिंग, पंप हाउस, मीटर रूम, वीसीवी रूम, ऑपरेशनल बाउंड्री, 55 कारों की क्षमता की पार्किंग के कार्य को पूरा किया गया।
डिफेंस कॉरिडोर का भूमि पूजन अटका
पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू होने के चलते अंडला गांव में बन रहे डिफेंस कॉरिडोर का भूमि पूजन लटक गया। क्वार्सी गांव में प्रस्तावित आईटी पार्क के लिए भी प्रस्तावित बजट अटक गया। इसके अलावा जिलेभर में ऐसे दर्जनों विकास कार्य प्रस्तावित थे, उनको आचार संहिता के चलते रोक दिया गया। अब इनका काम फिर से शुरू होगा। हालांकि कोरोना के चलते डिफेंस कॉरिडोर का भूमि पूजन होना अभी संभव नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें