फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 फीसदी अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गभाना क्षेत्र के गांव टमकौली में अटल आवासीय विद्यालय का 20-25 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यह विद्यालय 59 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। इसमें श्रमिकों के बच्चे नि:शुल्क शिक्षा हासिल करेंगे। विद्यालय का निर्माण लोक निर्माण विभाग करा रहा है।
विज्ञापन

जिले में अटल आवासीय विद्यालय की दो साल पहले घोषणा हुई थी। पहली किस्त के रूप में 25 करोड़ रुपये मिले थे। अटल आवासीय विद्यालय कक्षा छह से 12वीं तक होगा। अलीगढ़ में कई इंडस्ट्री है, जिसमें हजारों श्रमिक काम कर रहे हैं। इसलिए अलीगढ़ को आवासीय विद्यालय के लिए चुना गया है। विद्यालय में बच्चों को शिक्षा, आवास, परिधान आदि सब मुफ्त है। लोनिवि प्रांतीय खंड के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि 25 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इससे 20-25 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 30-40 फीसदी निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दूसरी किस्त जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें