फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: मानक के अनुसार सड़क न बनने पर निर्माण रुकवाया, आश्वासन पर फिर शुरू हुआ काम

Sun, 10 Nov 2024 02:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ट्टारी-पिसावा मार्ग की लंबाई 16 किलोमीटर है। नौ माह से कच्छप गति से निर्माण चल रहा है। धूल उड़ने से लोग परेशान हैं। पटरियां जर्जर हैं। इससे बनी नई सड़क भी टूटने लगी है। आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में सही सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
एई व जेई को सड़क संबंधित समस्या बताते किसान नेता व अन्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जट्टारी-पिसावा मार्ग के चौड़ीकरण के तहत चल रहे मार्ग निर्माण के कार्य को 9 नवंबर को किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने गांव नगलिया बिजना में रुकवा दिया। मानक के अनुसार निर्माण कार्य न होने का आरोप लगाया। एई और जेई ने मानक के अनुसार निर्माण होने का आश्वासन दिया, जिसके बाद काम शुरू हो सका।

विज्ञापन


किसान एकता संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रधान व किसान नेता रोबिन चौधरी ने कहा कि जट्टारी-पिसावा मार्ग की लंबाई 16 किलोमीटर है। नौ माह से कच्छप गति से निर्माण चल रहा है। धूल उड़ने से लोग परेशान हैं। पटरियां जर्जर हैं। इससे बनी नई सड़क भी टूटने लगी है।

आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में सही सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है। सड़क को उखाड़कर बनाने के बजाय पुरानी सड़क पर ही सामग्री डालकर निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

काम बंद कराने पर एई चंद्रभान सिंह व जेई सर्वेश यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मानक के अनुसार निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया। मौके पर मुकेश कुमार, जगदीश सिंह, नीरज सिंह, भूपेंद्र सिंह, होशियार सिंह, रघुवीर सिंह, जयराम सिंह, सतेंद्र सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें