इन सड़कों को सीएम ग्रिड योजना के तहत बनवाया जाएगा। इनका विस्तृत प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। प्रस्ताव को इसी महीने में तैयार कराने की योजना है, ताकि जल्द मंजूरी दिलाई जा सके।
अलीगढ़ शहर की तीन प्रमुख सड़कों को 150 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। नगर निगम जल्द ही इसका प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए शासन को भेजेगा।
विज्ञापन
इनमें सबसे प्रमुख एटा चुंगी से क्वार्सी चौराहे तक की सड़क है। तीन किमी लंबी इस सड़क को दस मीटर से अधिक चौड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही सासनी गेट चौराहे से मित्रमंडल धर्मकांटा तक सड़क बनाई जाएगी। सुरेंद्र नगर में नगला तिकोना जाने वाली रोड को भी बनाया जाएगा।
महापौर प्रशांत सिंघल ने बताया कि इन सड़कों को सीएम ग्रिड योजना के तहत बनवाया जाएगा। इनका विस्तृत प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। प्रस्ताव को इसी महीने में तैयार कराने की योजना है, ताकि जल्द मंजूरी दिलाई जा सके। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी जल्द शुरू कराई जाएगी। जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।