फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: स्कूलों की बदलेगी सूरत, 52 स्कूल भवन बनेंगे, तालसपुर में 15 लाख से बनेगा नया मॉडल स्कूल

Mon, 31 Aug 2026 12:30 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ जिले में जर्जर विद्यालयों के 52 भवन चिह्नित किए गए हैं। कुछ नए स्कूल भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष विद्यालयों के पुनर्निर्माण का कार्य जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
पंचायत भवन में पढ़ते बच्चे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के जर्जर स्कूलों के 52 भवनों का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से विभाग को 10 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में इन भवनों का निर्माण किया जाना है। इसके साथ ही तालसपुर कला के प्राथमिक विद्यालय का भवन 15 लाख रुपये से बनाया जाएगा। यहां पर मॉडल स्कूल बनेगा।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय तालसपुर कला के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव समग्र शिक्षा के वार्षिक बजट एवं कार्ययोजना में शामिल है, जिसकी स्वीकृति और 15 लाख रुपये की धनराशि मिल चुकी है। जल्द ही नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। यहां नगर निगम के इंजीनियरों के सहयोग से मॉडल स्कूल भवन बनेगा।

बीएसए ने बताया कि जिले में जर्जर विद्यालयों के 52 भवन चिह्नित किए गए हैं। कुछ नए स्कूल भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष विद्यालयों के पुनर्निर्माण का कार्य जल्द कराया जाएगा, इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें