फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले का निर्माण शुरू, बारिश में स्कूटर समेत गिरे थे पति-पत्नी

विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित नाले का निर्माण कराते नगर निगम अधिकारी । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित बाबा मार्केट के सामने नाले का निर्माण नगर निगम ने शुरू करा दिया है। बारिश के दौरान इसी नाले में शनिवार को स्कूटर समेत सिपाही व उसकी पत्नी गिर गए थे।
विज्ञापन

शनिवार को 45 मिनट की बारिश से रामघाट रोड पर जलभराव हो गया था। सड़क किनारे खुला नाला भी उफना रहा था। बारिश से बचने के चक्कर स्कूटर सवार सिपाही व उसकी पत्नी नाले में गिर गए थे। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को बाहर निकाला था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद नगर आयुक्त गौरांग राठी ने मौके पर महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा, अधिशासी अभियंता निर्माण अशोक कुमार भाटी, अधिशासी अभियंता यांत्रिक मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम को भेजा था। जांच रिपोर्ट के आधार पर अब वहां पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
नगर आयुक्त ने कहा कि रामघाट रोड पर जल निकासी को प्रभावी बनाने के लिए क्वार्सी चौराहे के नीचे की पुलिया पर स्मार्ट सिटी से ड्राफ्ट प्लान तैयार कर जल निगम को सौंप दिया गया है। यातायात पुलिस विभाग से अनुमति मिलने के बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद जल निकासी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें