फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: 21 करोड़ से बनेंगी 12 सड़कें, टेंडर जारी, देखिए पूरी लिस्ट कहां से कहां तक

Sun, 11 Oct 2026 04:26 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नौरंगाबाद छावनी से शहबाजपुर-ईशनपुर तक डेढ़ किमी का मार्ग 1.85 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। रोहिना सिंहपुर से असगरपुर होते हुए बालूखेड़ा तक 2.3 किमी लंबा मार्ग 2.58 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। बाकी लिस्ट यह है... 
विज्ञापन
सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़क - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले के ग्रामीण इलाकों में संपर्क मार्ग बेहतर करने का काम जारी है। इसी क्रम में कोल और अतरौली विधानसभा क्षेत्र में 21 करोड़ की लागत से 12 सड़कों का नवनिर्माण किया जाएगा। 

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के एसई प्रभात कुमार चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इन सभी सड़कों के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। कोल विधानसभा क्षेत्र में मनोहरपुर कायस्थ से भकरौला तक की डेढ़ किमी लंबी सड़क 1.66 करोड़ से बनेगी। बूढ़ी भिलावली से सौनोठ पुल तक पौने दो किमी लंबी सड़क 1.67 करोड़ से बनाई जाएगी। नौरंगाबाद छावनी से शहबाजपुर-ईशनपुर तक डेढ़ किमी का मार्ग 1.85 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। रोहिना सिंहपुर से असगरपुर होते हुए बालूखेड़ा तक 2.3 किमी लंबा मार्ग 2.58 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा।

कीरतपुर से आबूपुर तक ढाई किमी लंबी सड़क पर 2.16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अहमदपुर नौहटी मार्ग से बूढ़े बाबा एवं जाहरवीर बाबा मंदिर होते हुए एसी तक एक किमी लंबे मार्ग का निर्माण 1.4 करोड़ रुपये से किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी क्रम में अतरौली विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों की छह सड़कें बनाई जाएंगी। इसमें ग्राम तरैची से सिरसा तक तीन किमी लंबे मार्ग का नवनिर्माण 2.32 करोड़ से किया जाएगा। चौमुंहा गाजीपुर से चपौटा तक एक किमी लंबा मार्ग 1.20 करोड़ रुपये से बनेगा। ग्राम पेंढ़रा से ग्राम राजगांव (गाजीपुर) तक 2.7 किमी लंबा संपर्क मार्ग 1.95 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा।

रामघाट मार्ग के किमी नंबर-36 से धर्मपुर रजबहा पटरी पर भोजपुर तक 1.2 किमी लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण 1.21 करोड़ से होगा। ग्राम पहाड़गढ़ी से इनायतपुर-बिरनेर-नौरथा होते हुए नहल पनेहरा तक 1.5 किमी लंबा मार्ग 1.64 करोड़ से बनेगा। बाबूपुर से चौचई तक डेढ़ किमी लंबी सड़क 1.64 करोड़ रुपये से बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें