फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को शासन ने किया ब्लैक लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जल निगम की कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को शासन ने ब्लैक लिस्ट घोषित कर दिया है। पूरे प्रदेश में संस्था द्वारा किए जा रहे सभी कामों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। अलीगढ़ में भी संस्था वाणिज्यकर कार्यालय और मसूदाबाद बस अड्डे का निर्माण कार्य कर रही है। इन दोनों ही कामों को लेटलतीफ करने में संस्था को लेकर यहां पहले से ही सवाल उठ रहा है। बीते मंगलवार को सीएम ने भी नाराजगी जाहिर की थी।
विज्ञापन

उप्र शासन के अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह की ओर से जारी पत्र के मुताबिक जो परियोजनाएं सीएंडडीएस को आवंटित की गई हैं। उन समस्त परियोजनाओं के कामों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए लंबित कार्यों को पूर्ण कराने के लिए नियमानुसार दूसरी सक्षम कार्यदायी संस्थाओं को काम आवंटित किया जाए। इसमें जितनी भी धनराशि व्यय होगी।
उसकी वसूली सीएंडडीएस संस्था से की जाए। जिले में सीएंडडीएस संस्था की ओर से वाणिज्यकर कार्यालय और मसूदाबाद बस अड्डे के निर्माण का काम देख रही है। दोनों ही कामों को लेटलतीफी का शिकार बना दिया है। बीते मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान इस मुद्दे को भी उठाया था। उन्होंने साफ किया था कि शासन से रिवाइज इस्टीमेट जारी नहीं किया जाएगा। लेटलतीफी के चलते निर्माण कार्य की लागत बढ़ने के लिए कार्यदायी संस्था जिम्मेदार रहेगी। अधिकारियों से इसकी वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें