फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्कूलों से सरकारी दफ्तरों तक गूंजेगा संविधान की प्रस्तावना का संदेश

विज्ञापन
जिलाधिकारी अविनाश कुमार स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
26 नवंबर को मनाया जाएगा संविधान दिवस, भाषण, निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं से जागरूक होंगे विद्यार्थी
विज्ञापन


अलीगढ़। संविधान के आदर्शों, अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों का संदेश 26 नवंबर को जिलेभर में गूंजेगा। संविधान दिवस के अवसर पर सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों के साथ सरकारी कार्यालयों में भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन प्रमुख रहेगा। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को व्यापक जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में हर साल संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है, जो प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार देने के साथ ही राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस महज औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने का अवसर है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने शिक्षण संस्थानों में संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के साथ भाषण, निबंध लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों को संविधान निर्माण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, संविधान सभा के योगदान और मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, सरकारी कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करेंगे। डीएम ने अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें