आरोप निराधार है। स्वास्थ्य व पुलिस विभाग की निगरानी में उपचार चल रहा था। दो दिन तक उन्हें हमारे यहां निगरानी में रखा गया। जब छुट्टी की जरूरत महसूस हुई तो प्रापर डिस्चार्ज बनाकर दिया गया है।-डा.राजेश्वर सिंह, संचालक जीवन ज्योति नर्सिंग होम
मरीज को प्रापर निगरानी में रखा गया। जब छुट्टी की जरूरत महसूस हुई तो शुक्रवार दोपहर में छुट्टी दी गई है। बाकी परिजनों की नाराजगी गलत है।-डा.नीरज त्यागी, सीएमओ
मरीज पहले से गंभीर बीमारी से पीडि़त है। ये बात परिजनों को बृहस्पतिवार सुबह ही बता दी गई थी। बाकी दुर्घटना के बाद अब किसी तरह के उपचार की जरूरत नहीं महसूस हुई। इसलिए छुट्टी दी गई है। साथ में तीस दिन का रेस्ट बताया है।-संजीव तोमर, सीओ गभाना
कंटेनर थाने पर खड़ा कराया, जांच शुरू की गई
चिकावटी कट पर हाईवे पर जिस कंटेनर में पुलिस वाहन घुसा था। उसे लोधा पुलिस ने मुकदमे के आधार पर थाने में खड़ा करा लिया है। यह वाहन राजस्थान के हनुमानगढ़ की एक ट्रांसपोर्ट का है। अब मुकदमे में बयान व खड़ा करने के कारणों को जानने के लिए उसके स्वामी व चालक आदि को बुलाया जाएगा। इसके साथ ही यह भी जानने का प्रयास हो रहा है कि पुलिस वाहन किस वजह से घुसा था। इस विषय में सीओ गभाना बताते हैं कि जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि बृहस्पतिवार सुबह हुई दुर्घटना में पांच की जान गई थी।