फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: वैष्णो देवी-जम्मू कश्मीर जाने वाले 1480 लोगों कराया टिकट रद्द, अब यहां जाएंगे

Sat, 10 May 2025 05:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

लोगों ने भारत-पाक तनाव को लेकर सर्तकता बरतते हुए वैष्णो देवी और जम्मू कश्मीर जाने की अपनी टिकट रद्द करा दी हैं। वैष्णो देवी की 1300 व जम्मू कश्मीर की 180 टिकट रद्द कराई गई हैं।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन टिकट काउंटर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर के बाद वैष्णो देवी जाने वाले लोग सावधानी बरत रहे हैं। पहले से बुक कराईं टिकटें अब रद्द हो रही हैं। अब तक ट्रेन की 1300 टिकटें रद हो चुकी हैं। सड़क मार्ग से जाने वालों ने यात्रा स्थगित कर दी है। 

विज्ञापन


अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से कटरा तक की सीधी एक ट्रेन है। यहां के अधिकांश यात्री कटरा जाने के लिए दिल्ली से ट्रेन की टिकट बुक करते हैं। टिकट बुकिंग करने वाले संजय गुप्ता कहते हैं कि पिछले कुछ दिनों में वैष्णो देवी के कटरा रेलवे स्टेशन के लिए बुक की गई टिकटों के रद्द होने की संख्या बढ़ रही है।

हम परिवार के साथ प्रत्येक वर्ष वैष्णो देवी यात्रा पर जाते हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए यात्रा को स्थगित कर दी है। माता बुलाएंगी तो फिर जाएंगे।-हरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख जवां एवं उनकी पत्नी ब्रजेश सिंह।
वैष्णो देवी यात्रा के लिए परिवार सहित टिकट बुक कराए थे। अब रद करवा रहे हैं। जब स्थिति सामान्य हो जाएगी तब परिवार सहित यात्रा पर जाएंगे।-सुनील सिंह, निवासी नगला कला।

विज्ञापन

काउंटर पर जम्मू जाने वाले अधिकांश यात्री अपनी पूर्व में आरक्षित टिकटों को निरस्त करा रहे हैं।-गोविंद कुमार, प्रभारी रेलवे रिजर्वेशन काउंटर।

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर जाने वाले 180 लोगों ने टिकट कराए रद

अलीगढ़ से ट्रेन के जरिए जम्मू कश्मीर घूमने जाने वाले 180 से अधिक यात्रियों ने तीन दिन में अपने टिकट निरस्त कराए हैं। अलीगढ़ से जम्मू के लिए जम्मू तवी एक्सप्रेस और उधमपुर एक्सप्रेस की सेवाएं हैं।

परिवार के साथ जाना था, यात्रा निरस्त की
15 मई को वैष्णो देवी जाने वाले विकास नगर निवासी सचिन भारद्वाज ने बताया कि असुरक्षा के माहाैल में यात्रा पर जाना उचित नहीं हैं। ऐसे में परिवार के साथ यात्रा को निरस्त कर दिया है।

परिजनों ने जाने से मना कर दिया
आगरा रोड की एडीए काॅलोनी के सुमित ने बताया कि दोस्तों के साथ माता वैष्णो देवी जाना था, लेकिन आतंकी घटना के बाद परिजनों ने मना कर दिया है। ऐसे में यात्रा को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें