फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
मृतक करन का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कस्बे के चामड़ मोहल्ला निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। वहीं उसके साथी दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों सोमवार की रात बाइक से वृंदावन से लौट रहे थे। थाना राया क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन




चामड़ मोहल्ला निवासी करन (21) पुत्र स्व. कुमरपाल सोमवार को मोहल्ले के ही राहुल और वीरू के साथ बाइक से वृंदावन दर्शन करने गए थे। रात्रि करीब 11 बजे घर लौटते समय मथुरा के थाना राया क्षेत्र में काेयल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में करन की मौके पर मृत्यु हो गई। वहीं राहुल और वीरू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद करन का शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। मोहल्ले वाले भी इस घटना से दुखी हैं, देर शाम गमगीन माहौल में हाथरस रोड स्थित श्मशान गृह में उसका अंतिम संस्कार किया गया। करन के पिता का स्वर्गवास पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन



वह अपनी माता के साथ रहता था, वह इकलौती संतान था। मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। 11 मई 2025 को उसकी शादी हुई थी। पत्नी शीतल और मां कुसमा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें