फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Crime News: बंद कमरे में मिला खून से लथपथ सिपाही का शव, साथ में मिली घायल युवती

Thu, 09 Jan 2025 05:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

UP Police Constable Death News: श्याम नगर में एक सिपाही कुलदीप भाटी का शव किराए के मकान के कमरे में मिला। सिपाही के शव के साथ गंभीर घायल अवस्था में युवती भी मिली। युवती को आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक सिपाही कुलदीप भाटी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के श्यामनगर में बंद कमरे में एक सिपाही का खून से लथपथ शव व गंभीर अवस्था में घायल युवती बंद कमरे में पड़े हुए मिले। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा काटकर व तोड़कर युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं शव पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक सिपाही और घायल युवती में मित्रता थी। युवती का मृतक सिपाही के घर पर आना जाना था। 

विज्ञापन

कुलदीप भाटी 26 जगवीर निवासी कैमराना चक्रसेनपुर थाना दादरी गौतमबुद्ध नगर 2018 बैच का यूपी पुलिस कांस्टेबल था। वह इन दिनों पुलिस लाइन में तैनात था। कुलदीप अपने एक अन्य साथी सिपाही अविनाश के साथ सदर कोवताली क्षेत्र के श्यामनगर में बृजमोहन के मकान में किराए पर रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

9 जनवरी को उसका लहूलुहान शव बंद कमरे में पड़ा मिला। एक घायल युवती भी कमरे में पड़ी हुई थी। युवती को भी गोली लगी हुई थी। पड़ोसियों ने मकान से गोली की आवज सुनी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौक पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने एक दरवाजे को कटर से कटवाकर व दूसरे को तुड़वाकर मकान में प्रवेश किया। युवक का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। घायल युवती बेड पर पड़ी हुई थी। युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। युवती हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। 

मृतक सिपाही व युवती में मित्रता थी। युवती ने पूछताछ में बताया कि उसका सिपाही के घर पर आना-जाना था। क्राइम सीन को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। इसके बाद फायरिंग हुई होगी। मामले की जांच की जा रही है। - चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसपी हाथरस।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें