गृहकर की दरों में की गई वृद्धि एवं निजी व्यावसायिक परिसरों में यूजर चार्ज लगाए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विवेक बंसल ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारें जनता को इतने भारी आर्थिक बोझ के नीचे दबा देना चाहती हैं जिससे कि जो उसके समक्ष खड़ी न हो सके। लॉकडाउन के दौरान अधिकांश प्रतिष्ठान बंद रहे, उस पर गृहकर और यूजर चार्ज बढ़ोत्तरी से भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। ये प्रसन्नता की बात है कि अयोध्या में भगवान राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है, कांग्रेस ने राम मंदिर को लेकर हमेशा यही कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का जो निर्णय आएगा, वह उसका सम्मान करेगी। राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन नगर निगम गृहकर जीएम विनय कुमार राय को दिया गया।
इस अवसर पर शालिनी चौहान, ज्ञान प्रकाश सक्सेना, सुलेमान मलिक, ठाकुर सोमवीर सिंह, हिमांशु दिनेश, सुहैल अख्तर, शीलू चंदेल, वीरेंद्र चौधरी, राजेंद्र सिंह, डा. धर्मेंद्र लोधी, शाहिद खान, अनिल सिंह चौहान, सागर सिंह तोमर, आनंद बघेल, कृष्ण प्रताप सिंह, प्रदीप रावत, विंसेंट जोयल, डा. राकेश सारस्वत, बॉबी वसी, योगेश सैनी, बिजेंद्र सिंह बघेल, डा. शैलेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।