फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर फिर उतरे कांग्रेसी, पुलिस ने रोका, नोकझोंक

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट की ओर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शहीद चौक पर समझाती पुलिस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
बेरोजगारी, कृषि संबंधी विधेयक और अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेसी शुक्रवार को फिर सड़कों पर उतरे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के नेतृत्व में मैरिस रोड से कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट की तरफ कूच किया लेकिन स्टेट बैंक तिराहे पर पुलिस ने रोक लिया। इस पर नोकझोंक भी हुई। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अधिकारियों के अनुरोध पर प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए कांग्रेसियों की रिहाई की मांग करते हुए एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेसी नेता विवेक बंसल ने कहा कि वर्तमान में देश और प्रदेश की भाजपा सरकारें जनता को लूटने में लगी हैं। रोजगार का अभाव है। इसके चलते करोड़ों युवा बेरोजगार हैं। किसानों के शोषण में भी सरकार पीछे नहीं है। अभी हाल ही में संसद में कृषि से संबंधित बिल पारित कराया गया। इसके लागू होते ही देश का अन्नदाता अपनी ही निजी कृषि भूमि में बंधुआ मजदूर बनकर रह जाएगा और इसका लाभ प्रधानमंत्री मोदी के चहेते औद्योगिक घरानों को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि विदेशों में वहां की सरकारें कोई अतिरिक्त बोझ डाले बिना अपने देश की जनता की सेवा कर रही है। लेकिन हमारे देश भारत में सरकार ने कोरोना को कमाई का जरिया बना दिया है। इस अवसर पर रूही जुबैरी, माया गुप्ता, सबिया हसन, विनोद पांडेय, ऋषि भारद्वाज, गोपाल मिश्रा, सागर सिंह तोमर, उमेश अग्रवाल, राजू सोल्जर, नितेश कुमार, कासिम अली, शीलू चंदेल, सुलेमान मलिक, अनिल सिंह चौहान आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेसियों के प्रदर्शन के दौरान स्टेट बैंक चौराहे पर क्षेत्राधिकारी तृतीय अनिल समानिया, इंस्पेक्टर सिविल लाइन पुलिस बल के साथ मौजूद थे।

सेंटर प्वाइंट चौराहा पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें