फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: राष्ट्रद्रोह के मुकदमे में हुई शरजिल इमाम की पेशी

विज्ञापन
जेएनयू छात्र नेता शरजिल इमाम को पेशी के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सीएए-एनआरसी के विरोध में एएमयू छात्रों के धरने के बीच देश को विभाजित करने संबंधी बयान देकर गए जेएनयू छात्र नेता शरजिल इमाम की शुक्रवार को दीवानी न्यायालय में पेशी हुई। दिल्ली पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह उसे लेकर यहां पहुंची। इस दौरान सिविल लाइंस थाने के विवेचक ने उस पर यहां चल रहे राष्ट्रद्रोह के मुकदमे के संबंध में रिमांड वारंट तामील कराया। इसके बाद न्यायालय ने उसे वापस दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया और दिल्ली पुलिस उसे अपने साथ तिहाड़ जेल ले गई।
विज्ञापन

15 दिसंबर की रात एएमयू में हुए बवाल के बाद छात्र यहां धरने पर बैठ गए थे। जनवरी में एएमयू छात्र शरजिल उस्मानी अपने दोस्त बिहार निवासी जेएनयू छात्र नेता शरजिल इमाम को एएमयू बुलाकर लाया। एएमयू में छात्रों के बीच धरने में इमाम ने देश विभाजित करने संबंधी बयान दिया। इसी तरह के बयान शरजिल इमाम ने दिल्ली व गुवाहाटी में भी दिए थे। इसी क्रम में उस पर दिल्ली व गुवाहाटी के साथ-साथ यहां सिविल लाइंस में 26 जनवरी को राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने उसे पटना से गिरफ्तार कर लिया था।
मुकदमे के विवेचक ने न्यायालय से रिमाइंडर बी वारंट बनवाकर तिहाड़ जेल दाखिल किया। इसी वारंट के आधार पर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस शरजील इमाम को अलीगढ़ लेकर पहुंची। इस दौरान उसे सीजेएम न्यायालय में पेश किया गया। कई गाड़ियों के काफिले संग उसे सीधे दीवानी परिसर ले जाया गया। इस दौरान सीओ तृतीय अनिल समानिया, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रमेंद्र कुमार व मुकदमा विवेचक एसएसआई आदि मौजूद रहे। जहां पुलिस ने उस पर अपने थाने से संबंधित मुकदमे का रिमांड वारंट तामील कराया। इस प्रक्रिया के तहत न्यायालय के समक्ष उसे अलीगढ़ के मुकदमे में आरोपी बनाया गया। कागजी औपचारिकताओं के बाद न्यायालय ने उसे अग्रिम तारीख पर पेश करने का आदेश देकर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। जहां से दिल्ली पुलिस उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रमेंद्र कुमार के अनुसार चूंकि उस पर दिल्ली में कई मुकदमे लंबित हैं, जहां उनकी लगातार सुनवाई चल रही हैं। इसलिए उसे यहां जेल दाखिल नहीं किया गया। वापस दिल्ली ले जाया गया है। अब आगे की तारीखों पर फिर उसे दिल्ली पुलिस यहां पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें