गांधी पार्क में सत्याग्रह पर बैठके कांग्रेसी।
- फोटो : CITY OFFICE
अग्निपथ योजना को वापसअग्निपथ योजना को वापस लेने के लिए सोमवार को कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में सत्याग्रह किया गया। इस दौरान सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्योराज जीवन ने कहा कि मोदी चौकीदार नहीं चोर है और यह स्पष्ट हो गया है कि इस चौकीदार ने देश की समस्त संपत्तियों को बेचने का काम कर दिया है। जिस प्रकार इन्होंने किसानों के काले कानूनों को वापस लिया था, ठीक उसी प्रकार इन्हें देश के युवाओं से माफी मांग कर अग्निपथ योजना को वापस लेना होगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह जादौन ने की। संचालन महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन बसी ने किया। इस मौके पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महामंत्री प्रतिमा सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री रूही जुबैरी, राजेश राज जीवन, नदीम गफूर, बृजेश शर्मा, आनंद सिंह, आनंद बघेल, इम्तियाज अहमद, आकाश मसीह आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने एसीएम प्रथम को ज्ञापन सौंपा। संवाद