पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्यवृद्धि और बढ़ रही महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का हस्ताक्षर अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में रामघाट रोड स्थित एसएमबी इंटर कॉलेज के सामने पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
विवेक बंसल ने कहा कि महंगाई चरम पर है। दाल, चीनी, मसाले, व खाद्य तेलों की कीमतें आसमान छू रही हैं। इन बढ़ी हुई कीमतों के लिये पेट्रोल एवं डीजल के मूल्यों में भाजपा सरकार द्वारा की जा रही वृद्धि जिम्मेदार है। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह, शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी बॉबी, संदीप गर्ग, नदीम गफूर, आमिल हुसैन, ऋषि भारद्वाज, हरेन्द्र मितल, डा. जमीर अहमद, जफरुद्दीन गददी, डा. धर्मेन्द्र लोधी, हनी सिंह, डा. साजिद चौधरी, जितेन्द्र सिंह, अरविन्द शर्मा, गोपाल मिश्रा, मुकेश दुबे, विनेश कुमार सिंह, सत्येन्द्र सारस्वत, नवेद खान, नरेन्द्र मिश्रा, वसीम खान, डा. शेरपाल सविता, साबिर अहमद, शाहिद खान, भूदेव प्रसाद, सागर सिंह तौमर, आमिर मुन्तजिर, हुसैन रजा, सुनील कुमार, वीरेंद्र चौधरी, शिवम् सैनानी, नत्थीलाल प्रजापति, मोहम्मद अनवार, अजमेरी मलिक, नाहर सिंह कठेरिया, सतीश चन्द्र गुप्ता, मोहम्मद जुगनू, लोकेन्द्र शर्मा, हिमांशु जादौन आदि मौजूद थे।