फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने बांधी काली पट्टी, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को कांग्रेसियों ने बेरोजगारी और महंगाई दिवस के रूप में मनाते हुए हाथों में काली पट्टी बांधकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इससे पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेसियों को तस्वीर महल चौराहे पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक कांग्रेस के नेता पुलिस को चकमा देते हुए यूनिवर्सिटी सर्किल की ओर से कलेक्ट्रेट पर आ गए।
विज्ञापन

युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रूपेश पाठक के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने तस्वीर महल चौराहे से जुलूस शुरू किया। यहीं पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर जुलूस को रोक दिया। काफी देर तक नोकझोंक के बाद जिलाध्यक्ष और कुछ कांग्रेसी यूनिवर्सिटी सर्किल की ओर पहुंचने में कामयाब रहे और वहां से कलेक्ट्रेट के गेट पर पहुंच गए कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांधकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में नारेबाजी की। जिला महासचिव मेहंदी अली ने बताया कि विरोध करने पर युवाओं को रोका गया है। यह लोकतंत्र के गला घोंटने जैसा है। भविष्य में भी युवक कांग्रेस इसी प्रकार धरना प्रदर्शन करती रहेगी।
प्रदर्शन करने वालों में जिला उपाध्यक्ष अमानुल्लाह, जिला महासचिव ध्वनि पंडित, अमन टुंडा ,सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष शिवम सेनानी, अमित उपाध्याय, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव हनी यादव, आर यादव, अमन छोटा, उपेंद्र दुबे, दिनेश शर्मा, प्रभात पचौरी ,पूर्व पार्षद अरविंद शर्मा, मोहम्मद रयान जिला सचिव मुशाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एनएसयूआई को केंद्र सरकार की अर्थी निकालने से रोका
रेलवे रोड स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर अलीगढ़ एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आकाश मसीह के नेतृत्व में केंद्र सरकार की अर्थी निकालने के कार्यक्रम को पुलिस ने रुकवा दिया। जिला अध्यक्ष आकाश मसीह ने कहा कि बेरोजगार नौजवानों ने अपने अधिकार मानने के लिए आवाज उठाने का प्रयास किया था, लेकिन प्रशासन ने उसको दवा दिया। कार्यक्रम में यश पाराशर, साहिल खान, नितिन विवेकी, मोहित चौहान, निखिल चौहान, आरिफ खान, हिमांशु सिंह, दीपक शर्मा, शुभम गौतम, रमेश राठौर, दानिश खान, आदिल मलिक, प्रदुमन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें