आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के नेतृत्व में मैरिस रोड पर विरोध प्रदर्शन किया गया। रोकने पर कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक हुई। बाद में मैरिस रोड पर ही धरना दिया गया।
इस अवसर पर विवेक बंसल ने कहा कि सरकार महंगाई, बेरोजगारी आदि ज्वलंत समस्याओं से ध्यान बंटाने के लिए सीएए और एनआरसी जैसे मुद्दे सामने ला रही है। जनता दाल-रोटी से हटकर धार्मिक आधार पर लड़ने में लग जाएं। इससे पहले अयोध्या कुटी स्थित कैंप कार्यालय से जैसे ही कांग्रेसी मैरिस रोड की ओर बढ़े तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। जिससे नोकझोंक के बाद हाथापाई की स्थिति बन गई। बाद में सभी कांग्रेसी मैरिस रोड पर धरने पर बैठ गए। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के उनकी बात सरकार तक पहुंचने का भरोसा देने के बाद धरना समाप्त किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम कुलदेव सिंह को दिया गया।
इस अवसर पर माया गुप्ता, शशि शर्मा, करुना चौहान, सुमन सिंह, राजू पासवान, विनोद पुंडीर, डॉ. राकेश सक्सेना, रामजीलाल सुमन, डॉ. राकेश सारस्वत, नीरज शर्मा, बुंदू खान, दिनेश चंद्र शर्मा, नवेद खान, सोमवीर सिंह, शाहिद खान, अविनाश शर्मा, अनमोल सिंघल, हिमांशु, दिनेश, शाहिद शेख, प्रदीप रावत, डा. धर्मेंद्र लोधी, शिव कुमार, आनंद बघेल, मनोज वार्ष्णेय, अनिल चौहान, बिजेंद्र सिंह बघेल, विन्सेंट जोयल, हरेन्द्र मित्तल, पन्नालाल सुमन, सत्येन्द्र सारस्वत, गौरव ग्रीनलाइन, रईस कुरैशी, नन्नू मलिक, तेजवीर बघेल, अतर सिंह, नितेश कुमार, प्रदीप शर्मा, मुंतजिर, आमिर, सौरभ पाराशर आदि मौजूद थे।