फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस महंगी होने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि होने पर कांग्रेसियों ने सोमवार को मैरिस रोड पर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसी मैरिस रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा हुए। इसके बाद मैरिस रोड पर सभी ने रसोई गैस की कीमत बढ़ाए जाने पर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। विवेक बंसल ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन के कारण आम जनता पहले से ही परेशान है।
विज्ञापन

लॉकडाउन का सबसे अधिक प्रभाव छोटे दुकानदारों और छोटे उद्योगों पर पड़ा है। इसके बाद भी सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमतों में ही बढ़ोतरी की जा रही है। इधर, पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। नागरिकों के साथ खुली लूट हो रही है। इस अवसर पर विजयलक्ष्मी सिंह, शालिनी चौहान, शाहिद खान, गौरव गुप्ता, शाहिद शेख़, आनंद बघेल, नवेद खान, उजैर दिलशाद, सागर सिंह तोमर, मुन्तजिर आमिर, एमएल शर्मा, नीतेश कुमार, लोकेश पुंढीर, नन्नू मलिक, सुनील कुमार जाटव, चांद खां, वसीम खान, नादिर खान, रईस कुरैशी, उमेश अग्रवाल, मुख्तार अहमद, हेमप्रकाश सैनी, नईम अहमद, वसीम मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें