फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेत्री विमला बंसल का सुराग न लगने पर थाना घेरा

Sat, 18 Jun 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विष्णुपुरी निवासी विमला बंसल का पता न चलने पर सिविल लाइन थाने में एसओ की मेज पर सिर मारकर विरोध प्रदर्शन करतीं बहन व साथ में पूर्व एमएलसी विवेक बंसल। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के विष्णुपुरी इलाके से लापता कांग्रेस नेत्री विमला बंसल का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं लगने पर कांग्रेसियों ने थाना सिविल लाइन का घेराव कर लापता नेत्री को बरामद करने की मांग की। साथ ही मामले का खुलासा करने की मांग की। इसके लिए कांग्रेसियों से थाना प्रभारी ने दो दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन

मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में सभी कांग्रेसी इकट्ठा हुए। यहां से हाथों में तख्तियां व झंडे लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ  नारेबाजी करते हुये मैरिस रोड चौराहे व केलानगर चौराहे होते हुये थाना सिविल लाइन पहुंचे। यहां पर थाने का घेराव कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुमारी विमला बंसल की छोटी बहन कमला गोयल ने थाने में बिलख-बिलखकर कहने लगी कि  ’मेरी जीजी का पता लगाओ’। विवेक बंसल ने कहा आज प्रदेश की अखिलेश सरकार में एक पुलिस सिपाही से लेकर पुलिस अधिकारी तक का जीवन सुरक्षित नहीं रहा है। फि र आम आदमी के बारे में सुरक्षा माहौल बिगड़ना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार गुंडागर्दी को बढ़ावा देने का काम करती है तो बसपा सरकार घोटालों एंव भ्रष्टाचारों में संलिप्त पायी जाती है। उन्होंनें प्रदेश में कांग्रेस के एक जमाने को याद करते हुये एनडी तिवारी के कार्यकाल की सराहना की। थाना प्रभारी ने विवेक बंसल को दो दिन में प्रकरण का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।
इस मौके पर बसंत शर्मा, सबिया हसन, नफ ीस शाहीन, गायत्री वर्मा, कमला गोयल, किरन वर्मा, आमना बेगम, कांता देवी, कांग्रेस नेता बाबूददीन, बिजेन्द्र सिंह बघेल, गोपाल मिश्रा, आनंद बघेल, मो0 नईम, शाहरूख खान, करन सिंह नागर, इरशाद सिद्दीकी, सौरभ पाराशर, सरदार दलजीत सिंह, प्रदीप शर्मा, नरेन्द्र देव वशिष्ठ, सीपी गौतम, ठा. सोमवीर सिंह, मो.नईम, राज कुमार चौहान, अनिल सिंह चौहान, एसएम शहरोज, डा. शेरपाल सविता, नीरज पंडित आदि मौजूूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें