फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस का बंद आज

Mon, 10 Sep 2018 01:05 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस का बंद आज - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, महासचिव गुलाम नबी आजाद के आह्वान पर कांग्रेस का देशव्यापी बंद आज सोमवार को होगा। जिसमें पेट्रोल और डीजल के साथ घरेलू गैस की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में कांग्रेसी सड़क पर उतरेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद विजेंद्र सिंह और जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह जादौन ने बताया कि अलीगढ़ में पेट्रोल 80.39 और डीजल 72.59 रुपये प्रति लीटर के रिकार्ड भाव तक पहुंच गया है। जिससे आम जनता कराह उठी है। डीजल वाहनों से लेकर बाइक सवार तक सभी इस अप्रत्याशित रेट से हलाकान है। इसलिए बंद जरूरी है। विजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके किशोर नगर आवास से ब्लाक और सभी नगर अध्यक्ष एक साथ निकालेंगे और दुकानें बंद कराएंगे।  

महानगर अध्यक्ष विवेक बंसल ने बताया कि कांग्रेसजन इस बंद को दुकानदारों और आम जनों के सहयोग से सफल बनाएंगे। कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने के लिए बाजारों में संपर्क किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक जिला प्रभारी अजीत डोला व सह प्रभारी पीतांबर शर्मा ने मैरिस रोड पर मीडिया से कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के शासनकाल में देश के नागरिक चाहे वो किसान मजदूर हों अथवा छोटे व्यापारी हों माध्यम वर्ग के नागरिक हो, सब बुरी तरह से परेशान हैं।
विज्ञापन


इन्हीं को लेकर कांग्रेस ने भारत बंद का आह्वान किया है। वार्ता में सरदार दलजीत सिंह, नौशाद कुरैशी, शाहरुख़ खान, सीपी गौतम, अमजद हुसैन, एसएम शेहरोज, लोकेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। कांग्रेस महासचिव आगा युनूस ने भी बंद को सफल बनाने की अपील की है। 

कांग्रेसियों ने बंद का समर्थन मांगा
कांग्रेस के युवा नेता डॉ अविनाश शर्मा एवं महासचिव सुनील चौधरी के नेतृत्व में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की आसमान छू रही कीमतों के विरोध में सोमवार को प्रस्तावित भारत बंद को सफ ल बनाने के लिए मेलरोज बाईपास, सरसौल आदि के दुकानदारों से बंद में सहयोग करने का आग्रह किया। पेट्रोल, डीजल की ये कीमत वृद्धि सरकार के द्वारा लगाए गए ऊंची दरों से लगाए जा रहे टैक्स के कारण आम जनता परेशान है। युवा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता टोली बनाकर अलग अलग क्षेत्रों में लोगों से इस सरकारी लूट के खिलाफ  समर्थन मांगेंगे। इस दौरान योगेश सारस्वत, राहुल दीक्षित, मुवशिर अली, सगीर कुरैशी, धर्मेंद्र सारस्वत आदि साथ रहे।

कांग्रेस के बंद का विरोध
 अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस द्वारा घोषित बंद का विरोध किया है। श्री वार्ष्णेय का कहना है कि व्यापार मंडल ऐसे किसी विरोध का समर्थन नहीं करता, क्योंकि पेट्रोल रेट की समस्या कांग्रेस शासन की देन है। यदि कांग्रेस ने अपने शासन में वैकल्पिक इंधन का प्रयास किया होता तो आज यह विकराल स्थिति उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने कहा कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठान खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें