फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपिता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी से कांग्रेसी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी जयंती के अवसर पर किसी व्यक्ति द्वारा अपनी फेस बुक आईडी पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से कांग्रेसी भड़क गए हैं। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने इस मामले में डीएम से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करके दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो जन आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक एवं एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर किसी लोकेश सी शर्मा नाम के व्यक्ति ने अपनी फेस बुक आईडी पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अशोभनीय व अपमान जनक टिप्पणी चल रही है। यह खेदजनक है। जब पूरा देश व विश्व में कई देशों में राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। ऐसे अवसर पर एक निमभनतम स्तर की विचारधारा वाले व्यक्ति द्वारा बापू के प्रति की गई टिप्पणी निंदनीय एवं गंभीर अपराधिक मामला है। दोषी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कराकर दंडात्मक कार्रवाई की जाय। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने स्वीकार किया कि राष्ट्रपिता के खिलाफ फेस बुक पर चल रही अभद्र टिप्पणी की शिकायत मिली है। मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें