फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की तरह व्यापारियों को भी भड़काने का कांग्रेसियों ने किया था प्रयास : हरिकिशन

विज्ञापन
अलीगढ़ व्यापारी संघर्ष समिति पदाधिकारी। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ व्यापारी संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक हरिकिशन अग्रवाल, अनिल सेंचुरी, मनीष अग्रवाल वूल एवं अन्नू बीड़ी ने कहा कि किसानों की तरह व्यापारियों को भी जीएसटी के मुद्दे पर भड़काने का प्रयास कांग्रेसियों ने किया था। व्यापारियों ने समझदारी का परिचय देकर जीएसटी का समर्थन किया। जीएसटी लगने के बाद व्यापारियों को बड़ी राहत महसूस हुई है। आज व्यापारी नरेंद्र मोदी सरकार एवं भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन

रामघाट रोड स्थित एक होटल में संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने किसानों से देश हित में आंदोलन वापस लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ यह कांग्रेस की सोची-समझी रणनीति है, जिसको किसान भाई समझ नहीं पा रहे हैं। कृषि कानून किसानों के हित में हैं। इससे किसानों की आय दोगुनी एवं पैदावार को बढ़ावा मिलेगा। बिचौलियों को किसानों के साथ खिलवाड़ करने का मौका नहीं मिलेगा। हमलोग व्यापारी हैं और किसानों के साथ रहेंगे।
कांग्रेस ने हमेशा देश के अंदर उन्माद फैलाने का कार्य किया है। चाहे वह सीएए के रूप में हो या किसान आंदोलन के रूप में। इस आंदोलन में केवल दिल्ली, पंजाब के कुछ बिचौलिया धरने पर बैठे हैं। अन्य प्रदेश के किसान कृषि कानून का समर्थन कर रहे हैं। फ्लोर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल व संजीव रतन ने कहा कि विपक्षी दल एमएसपी न मिलने की बात कहकर आंदोलन को तूल दे रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि एमएसपी को बंद नहीं किया जाएगा। किसान अपनी पैदावार को किसी भी प्रांत में जाकर बेच सकते हैं। ओपी राठी, यतिन मोहन झा, सतीश माहेश्वरी, राजकुमार दालवाले आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें